Breaking News

बिहार :: दिवाली से पहले खुलेगा सूबे का पहला ई-कॉमर्स सेंटर

picsart_10-19-09-13-46-320x250मुजफ्फरपुर : दिपावली से पहले शहर के कंपनीबाग रोड स्थित प्रधान डाकघर में उत्तर बिहार का पहला ई-कॉमर्स सेंटर खुलेगा। सेंटर के माध्यम से ई-कॉमर्स कंपनी अपने प्रोडक्ट को दूर इलाकों में भेज सकेगी। दवा व अन्य जरूरी सामान भी गांवों तक पहुंचाये जा सकेंगे। सेंटर पर आम लोग भी बड़े पैमानों पर सामान की बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए प्रधान डाकघर में अलग काउंटर खोला जायेगा।

वरीय डाक अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनियों के अलावा आमलोग भी बड़े पैमानों पर सामानों की बुकिंग कर सकेंगे। विभाग की ओर से मंजूरी मिलने के बाद फिलहाल यह सुविधा प्रधान डाकघर में शुरू की जा रही है। सेंटर के काउंटर पर सिर्फ सामानों की बुकिंग होगी।

बता दें कि ई-कॉमर्स या इ-व्यवसाय इंटरनेट के माध्यम से व्यापार का संचालन है,न केवल खरीदना और बेचना, बल्कि ग्राहकों के लिये सेवाएँ और व्यापार के भागीदारों के साथ सहयोग भी इसमें शामिल है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …