Breaking News

रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति का चाईनीज वस्तुओं के बहिष्कार के लिये विरोध प्रदर्शन….

img-20161020-wa0022रांची (ब्यूरो) : रांची झारखंड के द्वारा दिनांक 20/10/2016 को शाम 5 बजे वीर कुंवर सिंह चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक पैदल मार्च विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व राष्ट्रिय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया ।

इसमें सभी लोगो से आग्रह किया गया कि हमारा दुस्मन देश पाकिस्तान के साथ देने वाला देश चाइना के सभी  चाइनिज समान का बहिष्कार करो।

भारत और पाकिस्तान दोनों देश इस समय एक दूसरे को आंखें दिखाने में लगे हैं। जहां भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोक दिया वहीं चीन ने तिब्बत की ओर से भारत की तरफ आने वाले पानी को रोक दिया है। इससे पता चलता है कि चीन हमेशा हमारे दुश्मनों के साथ और भारत के खिलाफ खड़ा हुआ है लेकिन भारत के लोग हमेशा उनका ही साथ देते है। भारत के बाजारों में चीन ने पूरी तरह से अपना कब्जा जमा रखा है। भारत में जैसे ही त्योहारों का सीजन शुरू होता है हम चाइनीज चीजों की खरीददारी करते है, जिससे हमारे दुश्मन और ताकतवर बनते जा रहे हैं। कर्ण महाजन ने कहा कि भारत में दीवाली पर करोड़ों रुपए की खरीददारी होती है।

हम लोग चाइनीज चीजों की ज्यादा खरीददारी करते हैं अब हम सब का फर्ज बनता है कि चीन से आया कोई भी समान।  हम ना लें। क्योंकि हमारा दिया पैसा ही हमारे दुश्मनों की मदद कर रहा है। इस दीवाली पर हमे स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

राष्ट्रिय युवा शक्ति आप सभी लोगों से आग्रह करता है कि अधिक से अधिक संख्या में बहिष्कार  करें और लोगों को भी जागरूक करें ।

इसमें मुख्य रूप से उत्तम यादव, दिलीप गुप्ता, विरेन्द्र गोप,राजेश कर्ण, जे पी यादव, रंजीत सिंह,विशु विशाल, अनीष शर्मा,गोविन्दा पासवान, निलेश,आकाश सिंह, मोनु विश्वकर्मा, अमन वर्मा,अजय सिन्हा, बबलु महतो,कन्हैया महतो, मोहन सिंह, राजन सिंह  और अन्य सभी सदस्य मौजुद रहे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …