Breaking News

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला।

img_20161008_072244सिमडेगा (रांची ब्यूरो) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर पर कुछ लोगों ने गुरुवार को जानलेवा हमला कर दिया। लुइस को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टर की माने तो घातक हथियार से लुइस कुजूर के सिर पर हमला किया गया है। बेहतर इलाज के लिए झामुमो नेता को सिमडेगा से रांची लाया गया है। खबरों के अनुसार लुइस कुजूर का स्थानीय लोगों के साथ कुछ विवाद पहले से चल रहा था। यह विवाद घर के निकट के सड़क रास्ता को लेकर था। गुरुवार को इसी क्रम मे कुछ लोगों ने लुइस कुजूर पर घातक हथियार से हमला कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कुजूर पिछली बार विधानसभा चुनाव में कोलेबिरा से जेएमएम के प्रत्याशी भी थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …