
दरभंगा, विकाश कुमार :- दरभंगा जिला के लहेरिया सराय स्थित पुलिस लाइन से सैकड़ों की संख्या में कई कंपनियों के जवान ने इस फ्लैग मार्च में भाग लिया जिसका नेतृत्व सदर एसडीएम स्पर्श गुप्ता और सदर डीएसपी कृष्ण नंदन कुमार कर रहे थे पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च लोहिया चौक दारु भट्टी चौक उर्दू किलाघाट होते हुए दरभंगा टावर पहुंचा इस फ्लैग मार्च में कई कंपनी के जवानों की तैनाती की गई थी जिसमें महिला और पुरुष दोनों बटालियन थे। मौके पर उपस्थित एसडीएम स्पर्श गुप्ता ने कहा रामनवमी और रमजान को देखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है इस फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को दरभंगा में पुलिसिया सिस्टम का भी फैदा हो इसके लिए निकाला गया है वहीं डीएसपी कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर दरभंगा प्रशासन की पैनी नजर है और किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए दरभंगा पुलिस के जवान सक्षम है और असामाजिक तत्वों के लिए संदेश भी है कि आपसी भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश ना करें वरना ऐसे लोगों की खैर नहीं, वहीं डीएसपी कृष्ण नंदन कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारा कायम रहे इसके लिए भी फ्लैग मार्च निकालना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि इस फ्लैग मार्च में प्रथम बार ड्रोन कैमरा का प्रयोग भी किया गया है जो पूरी फ्लैग मार्च की निगरानी कर रहा है और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए अलग से एक दस्ते की तैनाती की गई है जो पथराव और गोली बारी में भी सक्षम है कार्रवाई करने के लिए ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !