जयनगर/मधुबनी/ आकिल हुसैन – संवाददाता।
इस धरती पर आज ऐसे ईमानदार लोग मौजूद हैं जिस कारण आज धरती बची हुई है। ऐसा कुछ ईमानदारी का मिशाल पेश करने वाले रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दिखाई।
सियालदह से जयनगर के बीच चलने वाली 13185 गंगा सागर एक्सप्रेस में एक रेल यात्री का सामान छूटने पर रेलवे सुरक्षा बल जयनगर के द्वारा उक्त रेल यात्री के सुपुर्द किया गया।
आरपीएफ जयनगर प्रभारी के एन सरदार ने बताया कि सोमवार को सियालदह से जयनगर के बीच चलने वाली.13186 गंगा सागर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दरभंगा जिले के एकमीघाट लहेरियासराय निवासी मो परवेज आलम व मो जमाल अहमद अपने परिजनों के साथ गंगासागर एक्सप्रेस के एसी बी 1 में यात्रा कर मंगलवार को दरभंगा उतने के दौरान एक बैग उक्त ट्रेन में छूट गया
।आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में स्काट कर रहे आरपीएफ दरभंगा के जवान ललित यादव व विवेकानन्द झा को टीटीई के द्वारा एसी बोगी में लावारिस हालत में बैग होने की बात बताई गई। आरपीएफ जवानों ने तत्काल लावारिस हालत में बैग को अपने कब्जे में लेकर जयनगर आरपीएफ पोस्ट पर जमा किया।
आरपीएफ प्रभारी केएन सरदार ने बैग में रखे मोबाइल नंबर पर उक्त रेल यात्री को सूचना दी। जिस पर आज मंगलवार को दरभंगा जिला निवासी रेल यात्री को उनका सामान जयनगर आरपीएफ पोस्ट पर सौंपा गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !