रामकिशोर रावत
माल,लखनऊ। छः दिन बाद उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने जबरन रेप का मुकदमा दर्ज कर कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गयी है।
माल इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती गत बाइस अगस्त की शाम खेतो की ओर गयी थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाये बैठा युवक कुलदीप निवासी सालेहनगर ने उसे दबोच लिया और जोर जबरदस्ती करने लगा। युवती ने शोर मचा दिया।शोर सुनकर ग्रमीण दौड़ पड़े ।
पढें यह भी खबर : लखनऊ:पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली,इलाज के दौरान हुई मौत
अपने को घिरता देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। युवती शिकायत लेकर थाने पहुची तो पुलिस ने जाँच का भरोसा देकर उसे चलता कर दिया था। सुनवाई न होने से क्षुब्ध युवती ने आला अधिकारियों से गुहार लगायी। उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !