Breaking News

धनबाद तोपचांची में पुलिस ने हथियारो का जखीरा किया बरामद

j1धनबाद(रांची ब्यूरो) : सोमवार को तोपचांची थानाक्षेत्र में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने बेलमी में पेट्रोलिंग के दौरान बोरे में बंद हथियारों का जखीरा बरामद किया है । मौके से बम भी जब्त किया है, जिसे डिफ्यूज कर लिया गया है। जिला पुलिस और सीआरपीएफ जवान साथ मिलकर इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं । पुलिस के अनुसार नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे और इसलिए ये हथियार जमा किए गए थे। पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक बोरे पर पड़ी।

पुलिस ने जांच की तो उसमें काफी सारे हथियार मिले। पास में ही आईईडी बम भी रखा मिला। पुलिस ने फौरन आलाधिकारियों को सूचना दी और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। हथियार नक्सलियों के हो सकते हैं। वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मौके पर हथियार और बम जमा कर रहे थे। पर समय रहते इन्हें जब्त कर लिया गया।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …