Breaking News

पंजाब::पति पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप,लगाई इंसाफ की गुहार

 

जालंधर(वि.के.):स्थानीय प्रैस क्लब मे प्रैस वार्ता दौरान एनआरआई महिला ने पति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। जानकारी देते सोनिया सिंह पत्नी सतनाम सिंह ने बताया कि वह अमेरिका में ग्रीन कार्ड होल्डर है। उसकी शादी अमेरिका में सतनाम सिंह से 7 साल पहले हुई थी लेकिन उसे बाद में पता चला कि सतनाम सिंह ने उससे शादी केवल अमेरिका का ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए ही की थी। अब जबकि उसके पति को ग्रीन कार्ड मिल गया तो उसके पति ने अमेरिका में उससे तलाक लेने के लिए केस दायर कर दिया। लेकिन वह उसे तलाक नहीं देना चाहती। उसने बताया कि वह अमेरिका से भारत इंसाफ के लिए आई है लेकिन भारत की पुलिस इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं कर रही। उसने कहा कि उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं और उसका पति भारत में दूसरी शादी करने की फिराक में है। उसने मीडिया से उसे इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …