Breaking News

एसीबी के हत्थे चढ़े बीईईओ, पाँच हजार ले रहे थे घूस

indexbghरांची (रांची ब्यूरो) :: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मनझारी के ब्लॉक एजुकेशन एक्सटेंशन आफिसर नवल किशोर सिंह को घूस लेते गिरफ्तार किया है। वे पांच हजार रुपए घूस ले रहे थे। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है। एसीबी को स्कूल टीचर देवकांत गोंड और एक प्रभारी प्रिंसपल सुरसिंह तामसोय ने इनके खिलाफ शिकायत की थी। एसीबी ने इसकी जांच कराई तो सही पाई। जानकारी के मुताबिक स्कूल टीचर से एनुअल इंक्रीमेंट की प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में अंकित करने के बदले एक हजार रुपए घूस की मांग की गई थी। वहीं, प्रभारी प्रिंसिपल से स्कूल लेट आने और अन्य मामलों को लेकर वेतन कटौती एवं विभागीय कार्रवाई की धमकी देकर पांच हजार रुपए घूस मांगी गई थी। योजना के मुताबिक बीईईओ जैसे ही घूस की राशि ले रहे थे, एसीबी के ऑफिसर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …