देवघर (रांची ब्यूरो)
: बाबाधाम एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां पर्यटक को बुलाने की जरुरत नही होती, वे अपनी मर्जी से कांवरिये के रुप में यहां आते है। कांवरियों की सुविधा के लिए पहली बार सरकार ने श्राइन बोर्ड का गठन किया, जिनके सहयोग से ही श्रावणी मेला 2016 का सफल संचालन किया गया मंत्री अमर कुमार बाउरी ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान कही। मंत्री ने मंगलवार की सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे और शिध्रदर्शनम् के माध्यम से बाबा का जलार्पण किया। वहीं उन्होने मेले की व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होने कहा कि जिस तरह की सुविधा इस बार सरकार ने दी है उससे लोगों के बीच झारखंड की छवि बेहतर बनी है। अमर बाउरी ने शिध्रदर्शनम् की सुविधा पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा मंदिर में सभी को एक वर्ग में रखने की कोशिश की गयी है और बाबा के आशिर्वाद से ही श्रावणी मेला सफल हुआ है।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !