Breaking News

बिहार :: नीतीश कैबिनेट के 26 धुरंधरों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

पटना : नीतीश ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में बहुमत साबित किया था। एनडीए के पक्ष में 131 मत पड़े थे जबकि विपक्ष में 108 मत पड़े। बिहार के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी के कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय का भी शपथ लेने वालों में नाम था, लेकिन वह शपथ लेने नहीं पहुंच सके। मंत्रिमंडल में जेडीयू के कोटे से 14 मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं, बीजेपी के 11 और एलजेपी से एक विधायक मंत्री बना।

सबसे पहले शपथ जेडीयू के विजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया उसके बाद भाजपा के प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली. मंत्री के तौर पर ललन सिंह, जय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, नंद किशोर यादव ने शपथ ग्रहण किया. जेडीयू से 14 और एनडीए से 12 लोग मंत्री बने. समारोह में एनडीए के घटक दलों के वरीय नेता मौजूद रहे.

 

1) विजेंद्र प्रसाद यादव ने ली शपथ। सुपौल से जेडीयू विधायक है। साल 2000 से लगातार विधायक है। पिछली सरकार में भी थे मंत्री।

2) प्रेम कुमार ने ली शपथ। ये अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। गया से बीजेपी के विधायक है। सात बार विधायक रह चुके हैं।

3) ललन सिंह ने ली शपथ, नीतीश सरकार में पहले PWD मंत्री थे। लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं और नीतीश कुमार के बहुत करीबी हैं।

4) बीजेपी के विधायक नंद किशोर यादव ने ली शपथ। PWD, स्वास्थ और पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। जेपी आंदोलन में सक्रिय नेता थे।1) विजेंद्र प्रसाद यादव ने ली शपथ। सुपौल से जेडीयू विधायक है। साल 2000 से लगातार विधायक है। पिछली सरकार में भी थे मंत्री।

5) श्रवण कुमार ने ली शपथ। नालंदा से जेडीयू के विधायक। पहले ग्रामीण विकास मंत्री थे।

6) रामनारायण मंडल ने ली शपथ। बीजेपी के बांका से हैं विधायक। पार्टी के बिहार से वाइस प्रेसिडेंट।

7) जय कुमार सिंह ने ली शपथ। दिनारा से जदयू विधायक हैं। नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री थे।

8) प्रमोद कुमार ने ली शपथ। पूर्वी चंपारण से बीजेपी विधायक हैं। एबीवीपी और आरएसएस भी जुड़े रहे हैं।

9) कृष्णनंदन वर्मा ने ली थी। घोसी से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में PHED मंत्री थे।

10) महेश्वर हजारी ने ली शपथ। कल्याणपुर से है जेडीयू विधायक। पहले नगर विकास व आवास मंत्री थे। रामविलास पासवान के रिश्तेदार।

11) विनोद नारायण झा ने ली शपथ। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता। बीजेपी से एमएलसी हैं।

12) शैलेश कुमार ने ली शपथ। जमालपुर से जेडीयू विधायक हैं। महागठबंधन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे। एलजेपी को हराकर विधायक बने।

13) सुरेश शर्मा ने ली शपथ। मुजफ्फरपुर से बीजेपी विधायक हैं। 2010 में पहली बार बने थे विधायक।

14) कुमारी मंजू वर्मा ने ली शपथ। चेरिया बरियारपुर से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में  सामाजिक कल्याण मंत्रालय का मिला था प्रभार। एलजेपी को हराकर बनी थी विधायक।

15) विजय कुमार सिन्हा ने ली शपथ। लखीसराय से हैं बीजेपी विधायक। पहली बार बने मंत्री।

16) संतोष निराला ने ली शपथ। राजपुर (बक्सर) से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में भी थे मंत्री। जेडीयू में दलित चेहरा। 2010 में पहली बार बने विधायक। SC/ST कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं।

17) राणा रणधीर ने ली शपथ। मधुबन से बीजेपी विधायक।

18) खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने ली शपथ। सिकटा से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में भी थे मंत्री। बीजेपी को हराकर बने थे विधायक।

19) विनोद कुमार सिंह ने ली शपथ। प्राणपुर से बीजेपी विधायक।

20) मदन सहनी ने ली शपथ। खाद्य व  उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। जेडीयू में निषाद चेहरा।

21) कृष्ण कुमार ऋषि ने ली शपथ। बनमनखी से बीजेपी विधायक हैं।

22) कपिल देव कामत ने ली शपथ। बाबूबरही से है जेडीयू विधायक।

23) दिनेश यादव ने ली शपथ। सिमरी बख्तियारपुर से हैं जेडीयू विधायक।

24) रमेश ऋषि देव ने ली शपथ। जेडीयू विधायक।दलिज समाज का चेहरा।

25) ब्रज किशोर बिंद ने ली शपथ। चैनपुर से बीजेपी विधायक।

26) पशुपति कुमार पारस ने ली शपथ। एलजेपी के विधायक। रामविलास पासवान के भाई।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …