Breaking News

पंजाब::जालंधर की देहाती पुलिस ने दो व्यक्ति को 200 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़ा

जालंधर(एस.के.चावला):थाना मकसूदां पुलिस ने देहाती क्षेत्र पतडक़लां बस स्टैंड में गशत दौरान एक संदिगत व्यक्ति की तलाशी दौरान 10 किलो चूरापोस्ट बरामद किया जिसकी पहचान जसपाल सिंह 38 पुत्र अजीत सिंह, गांव पतडक़लां थाना मकसूदा के तौर पर हुई। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इस नशे की खेप को हरदीप सिंह पुत्र तरसेम लाल वासी मैणमा थाना सदर कपूरथला से खरीद कर लाया है जो कि एक बड़ा स्पलायर है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की दूसरी टीम ने गांव मैणमा में छापेमारी की और मोटरसाईकिल पीबी 09 वाई 2538 पर दूसरे व्यक्ति को सप्लाई देने जा रहे हरदीप सिंह को काबू किया और हरदीप सिंह के घर में तलाशी के दौरान पुलिस को 11 बोरे चूरा पोस्ट और बरामद हुआ जिसका वजन करीब 18/18 किलो था। पुलिस द्वारा कुल 2 क्विंटल 18 किलो चूरा पोस्ट तथा 40 हजार रुपये नगदी बरामद की गयी और आरोपी जसपाल सिंह तथा हरदीप सिंह के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकमदा नंबर 166 दर्ज कर लिया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *