डेस्क : दरभंगा जिला का 146वां स्थापना दिवस पिछले वर्षों की तरह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने तैयारी को लेकर आज अधिकारियों के साथ बैठक की।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
अधिकृत रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर व पहली जनवरी को दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिला में क्रियान्वित किये जा रहे विकास पुस्तिका का भी प्रकाशन किया जायेगा। इसके साथ ही खेल-कूद, मिथिला चित्रकला प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, मुशायरा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि मिथिला की मधुबनी पेंटिंग काफी लोकप्रिय हो रही है। इन कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मिथिला चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, आरआर प्रभाकर, वसीम अहमद, सुशील शर्मा, अजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, पुष्पेश कुमार, उमाकांत पांडेय, कन्हैया, खेल संघ के प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !