
दरभंगा (विजय भारती) :- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित 37 महिला लाभार्थियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण आज दिनांक 06 अप्रैल 2022 से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बहादुरपुर, दरभंगा में शुरू हुआ। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र, दरभंगा के महाप्रबंधक मो.अंजारुल हसन,एलडीएम दरभंगा अक्षय कुमार व निदेशक आरएसजीटीआई, दरभंगा आर एस शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत अधिकतम 10 लाख रुपये की राशि स्वरोजगार एवं स्वउद्यम स्थापित करने के लिए बिहार सरकार, उद्योग विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान तथा 50 प्रतिशत ब्याज रहित ऋण होगा।

सत्रआरंभ को संबोधित करते हुए डीआईसी के महाप्रबंधक ने सभी चयनित लाभार्थियों का शुभकामना दी तथा सरकार के द्वारा सात निश्चय कार्यक्रम के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत उद्यमी योजना के माध्यम से युवक/युवतियों को स्वरोजगार/ स्वउद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया तथा चयनित परियोजनाओं के संबंध में पूरे मनोयोग से जानकारी प्राप्त करने एवं सफल उद्यमी बनकर मिशाल कायम करने का आह्वान किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !