दरभंगा : किसान क्रेडिट कार्ड योजना अन्तर्गत राज्य के सभी स्वीकृत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की परिपूर्णता हेतु दिनांक 12 फरवरी से 27 फरवरी 2020 के बीच विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसके अभियान के तहत जिला के स्वीकृत किसान सम्मान निधि योजना के 186476 लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किया जायेगा। इस अभियान की सफलता में बैकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
राज्य सरकार के निदेशानुसार जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा इस बाबत आज एल.डी.एम., सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने एल.डी.एम. दरभंगा को किसान सम्मान निधि योजना के जिला के स्वीकृत लाभार्थियों को मिशन मोड में के.सी.सी. से आच्छादित करने को कहा गया। इस हेतु संबंधित किसानों के लिए एक पन्ने का एक सिम्पल फॉर्मेट डिवलप किया गया है, जिसे किसानों द्वारा भरा जायेगा और उक्त आवेदन को इस योजना के तहत जिस बैक में उनका खाता है, उस बैंक में जमा किया जायेगा। किसानों के द्वारा बैकों में आवेदन जमा करने के उपरांत उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत किया जायेगा।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी बैंको को किसानों से पूर्ण आवेदन प्राप्त होने के 14 दिनों के अंदर किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत किया जायेगा। कहा कि वसुधा केन्द्रों के माध्यम से भी प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों के लिए निर्गत सरल फॉर्म भर सकते है। पी.एम. किसान योजना के वैसे सभी लाभार्थी जिनके पास पहले से ही किसान क्रेडिट कार्ड मौजूद है, आवश्यकता होने पर किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के लिए भी अपने बैंक से सम्पर्क कर सकते है। वैसे व्यक्ति जिने पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है, अपने भू-धारिता की विवरणी तथा उनके द्वारा बोई गई फसलों की विवरणी के साथ किसान क्रेडिट कार्ड की अधिसीमा के अधीन अनुमोदन हेतु अपने बैंक शाखा से सम्पर्क कर सकते है।
इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार, एल.डी.एम.अजय कुमार, डी.डी.एम. नाबार्ड श्रीमती आकांक्षा, सभी बैंकों के जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !