दरभंगा। आज नगर निगम की बैठक शुरू हुई जिसमें विधायक संजय सरावगी, मेयर गौड़ी पासवान, नगर आयुक्त तथा वार्ड पार्षद मौजूद थे। बैठक शुरू होते ही वार्ड 48 की पार्षद श्रीमति रीता सिंह के द्वारा सफाई के मामलों को लेकर बहस शुरू हो गई। जिसमें श्रीमति रीता सिंह ने संतोषजनक जवाब मांगा और यह कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आज यह बैठक आगे नहीं बढ़ेगी और यह भी कहा की अगर बैठक के वाबजूद भी कार्य आगे नहीं बढ़ता है तो बैठक नहीं किया जाय। इसी बिच मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ता नगर निगम आए और प्रशासन के सामने सारे कचरे को लेकर नगर निगम सभागार में घुस गये तथा पूरे सभागार में कचरा फेंक दिया।
जिसके उपरांत मिथिला स्टूडेट यूनियन और वार्ड पार्षद के बीच हाथा पाई की नौबत आ गई तथा नगर आयुक्त द्वारा पुलिस को फोन करके बुलाया गया। इस बिच में कुछ वार्ड पार्षद ने मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से पीटाई कर दी तथा पुलिस के आने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !