Breaking News

जालंधर::सेंट सोल्जर स्कूल के सिक्योरिटी गार्डों पर मारपीट का लगाया आरोप

IMG-20160906-WA0004 IMG-20160906-WA0005

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जालंधर(सुखबीर/उमेश): आज सेंट सोल्जर के विद्यार्थी मनप्रीत पुत्र विजय सिंह और सुनील कुमार पुत्र सरवन कुमार ने इल्जाम लगाया कि स्कूल के ही सिक्योरिटी गार्डों ने उनसे मारपीट की, जिससे मनप्रीत और सुनील कुमार दोनों काफी जख्मी भी हो गए ,इन दोनों का कहना था कि उनकी मोटरसाइकिल गेट के बाहर लगाई गई थी जो कि चोरी हो गई थी इस बारे में जब उन्होंने सिक्योरिटी गार्डों से पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नही दिया और लड़ने पर उतारू हो गए, इस बीच मनप्रीत व सुनील कुमार के दो-तीन साथी भी वहां हाल जानने पहुंच गए ,जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड और भड़क गए वह मामला और बिगड़ गया, इसके पश्चात करीब 5 सिक्योरिटी गार्डों ने इन लड़कों पर हमला शुरु कर दिया और घायल कर दिया ,इस मौके पर तुरंत मकसूदा थाना में सूचना दी गई जिस पर मक्सूदा के प्रभारी वहां पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली | जिसके पश्चात दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात रखी ,बरहाल कल सीसीटीवी की फुटेज निकालने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी | इस सभी घटनाक्रम की जानकारी लेने जब मीडिया वहां पहुंचा तो कॉलेज के प्रिंसिपल व स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी भी की | मोटरसाइकिल का भी कुछ पता नहीं चला था|

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …