दरभंगा। का0सि0द0सं0वि0वि0 में छात्र समागम के द्वारा भू-सम्पदा पदाधिकारी डाॅ0 उमेश झा को अविलम्ब हटाने की मांग को लेकर कुलपति सचिवालय पर प्रदर्शन किया गया। भू-सम्पदा पदाधिकारी उमेश झा को हटाने को लेकर छात्र समागम ने विश्वविद्यालय बंद एवं सिंडिकेट का घेराव भी किया। भू-सम्पदा पदाधिकारी उमेश झा पर महादलित कर्मचारी एवं शिक्षक की पिटाई और वि0 वि0 में मैकडोवेल्स शराब का प्रचार प्रसार करने का आरोप लगाया गया। छात्र समागम ने धरना, अनशन और प्रदर्शन करके हटावाया था लेकिन पुनः वर्तमान प्रशासन वि0 वि0 में भ्रष्टाचार, अराजकता फैलाना चाहता है। छात्र समागम ने वि0 वि0 प्रशासन से उमेश झा को हटाने की मांग की। डाॅ0 धैर्यनाथ चैधरी, सहायक प्राचार्य द्वारा उमेश झा के खिलाफ एल.एन.एम.यू. थाना में कांड संख्या 288/15 दर्ज करवाया गया था। उन्होंने उमेश झा के खिलाफ घर से खींचकर मारपीट किये जाने का मामला दर्ज करवाया था।
वहीं कर्मचारी संघ के द्वारा भी का0सि0द0सं0वि0वि0 में 12.07.2016 दिवसीय समझौता को लागू करने के लिए पूर्व निर्धारित प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया।
Check Also
मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध विभाग की जिम्मेदारी मंत्री मदन सहनी के …
लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !