Breaking News

जालंधर::पौधारोपण स्वच्छ वातावरण के लिए आवश्यक :सौरभ चोपड़ा

img-20160911-wa0000

 

 

 

 

 

जालंधर(उमेश बत्रा):आज थाना पतरा मे “द जालंधर नॉर्थ बिल्डरस & डीलर एसोसिएशन” की और से पौधारोपण किया गया | पौधारोपण में विशेष तौर पर सारी टीम पहुंची, एसोसिएशन चेयरमैन मनजीत सिंह मन्ना ने कहा कि पौधारोपण करना एक बहुत ही पुण्य का काम है और हर व्यक्ति को अपने जीवन में पौधा रोपण करना चाहिए, पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी हमें अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए , इस मौके में सोसाइटी के महामंत्री सौरभ चोपड़ा ने कहा कि बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए हम को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए ,क्योंकि ये स्वास्थ्य के भी लिए लाभदायक है | एसोसिएशन के उप प्रधान सेवा सिंह ने कहा कि आज जल वायु का स्तर पौधों की कमी के कारण बदलता जा रहा है, इसीलिए हमारे द्वारा अधिक से अधिक पौधे अलग-अलग संस्थाओं द्वारा थानो मे लगाने की मुहिम चलाई जा रही है | वहीं पर थाना पतरा के प्रभारी तरसेम लाल ने पौधरोपण करने आई सारी टीम का धन्यवाद किया और कहा कि संस्थाओं द्वारा जो अलग-अलग थानो में ये पौधा रोपण किया जा रहा है ,ये बहुत ही अच्छा कार्य है जिससे पुलिस और पब्लिक मे आपसी सहयोग भी बढ़ता है और हरियाली भी बढ़ती है व इससे जनता को अच्छा सदेश जाता है | इस मौके पर चेयरमैन मनजीत सिंह मन्ना ,महा मंत्री सौरभ चौपड़ा ,उप परधान सेवा सिंह , कैशीयर त्रिलोक सिंह, रविजोत, राजकुमार ,लखविंदर सिंह ,तरसेम लाल ,परविन्दर कौर सोनिया ,समाज सेविका डोली हॉडा, समाज सोविका परमजीत सिहं ,हरजोत जसमोल आदि मौजद हुऐ |

Check Also

मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध विभाग की जिम्मेदारी मंत्री मदन सहनी के …

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …