Breaking News

दरभंगा में 26 वर्षीय शादीशुदा युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी

डेस्क : बिहार के दरभंगा से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। दरभंगा के बहेडी़ प्रखंड के हावीडिह में एक महिला का पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शव को देखते ही ग्रामीणों ने हजारों की संख्या में वहां पहुंचे।जिससे ग्रामीणों में काफी भीड़ और कोलाहल देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने बहेडी़ थाना अध्यक्ष राजन कुमार को सूचना दी। जिसके उपरांत थानाध्यक्ष राजन कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे। मृतिका की पहचान रामानंद झा के पुत्र कालीकांत झा के पत्नी भारती देवी के रूप में की गई है। वहीं मृतिका का परिवार राम जानकी देवी पति नथुनी झा ग्राम बैरीडिह ,बिरौल थाना के स्थाई निवासी हैं।

मृतिका के परिवार का कहना है कि मेरा पुत्र मनोज कुमार झा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहता है जो लॉक डॉन में फंसा हुआ है ,हालांकि पुत्री की मौत की सूचना के बावजूद भी वह नहीं आ सकता है। इन्होंने अपनी पोती की शादी 8 वर्ष पूर्व हावीडिह ग्राम के रामानंद झा के पुत्र काली कांत झा से की था । उन्होंने शादी अपने हैसियत से दान दहेज और सभी प्रकार के सामान भी दिया था। लेकिन मृतिका के पति कालीकांत झा एक बड़ा नशेड़ी निकला जिसके कारण उन्होंने अपना सारा सामान बेच दिया और फिर से दहेज के रुपए की मांग किया करता रहता था और नशे की हालत में अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ मारपीट भी किया करता था ।

ग्रामीणों की जुटी भीड़

बीते रात भी उन्होंने नशे की हालत में अपने पत्नी के साथ मारपीट किया और रात से ही फरार हो गया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर कांड संख्या 87/20 दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अनुसंधान में भी जुट गई है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …