Breaking News

पिता द्वारा बेटे की हत्या कि झूठी सूचना देने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पिपराईच (यू0पी0 ब्यूरो) : थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनराईच उर्फ बड़ा गाँव मे सोमवार की शाम एक बेटे ने अपने पिता पर दूसरे बेटे की हाथ काट शरीर से अलग कर देने की सूचना सौ नम्बर पर प्रसारित होते ही पुलिस महकमे मे हड़कम्प मच गया.आनन फानन मे पहुँची पिपराईच पुलिस ने मामले की जाँच की तो सूचना फर्जी निकली. मालूम हो कि सोनराईच उर्फ बड़ा गाँव निवासी अक्षयवर ने सौ नम्बर पर सूचना दी कि उसके पिता रामकृपाल द्वारा ने अपने दूसरे पुत्र कोइल का हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया है.सूचना मिलते ही पुलिस सकते मे आ गयी और मौके पर पुलिस भी पहुँच गयी तो सूचना झूठी निकली.तब जाकर पुलिस ने राहत की साँस ली और आरोपी अक्षयवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पिपराईच के नवागत थानेदार अनिल सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना फर्जी निकली है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

नवागत थानेदार अनिल सिंह यादव ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया.तत्कालीन थानेदार अंजनी श्रीवास्तव का तबादला बडहलगंज हो गया है.

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …