Breaking News

दरभंगा जिला में कोरोना के 4 और कुल 5 पॉजिटिव मरीज, रेड जोन की ओर बढ़ता शहर

दरभंगा : दिल्ली से एम्बुलेंस में लौटे एक युवक, जो जांच में कोरोना पोजिटिव पाया गया था। उनके निकट सम्पर्क में आये 13 लोगों में से 04 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट भी पोजिटिव आया है और 05 अन्य व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है।

बाकि लोगों की जांच रिपोर्ट पेंडिग है। इस तरह जिला में कोरोना पोजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 05 हो गई है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि सभी मरीज डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में भर्त्ती हैं और उनकी चिकित्सा की जा रही है।

गौरतलब है कि आज जिन चार व्यक्तियों के जांच रिपोर्ट पोजिटिव आया है, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। वे सभी स्वस्थ दिख रहे हैं । वे सभी चिकित्सकों की निगरानी में है। जिला प्रशासन द्वारा इन लोगों के निवास स्थान के 03 कि.मी. एरिया को सील कर दिया गया है। उक्त क्षेत्र को बराबर सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा घर-घर जाकर सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण/स्क्रीनिंग किया जा रहा है।

जिलाधिकारी दरभंगा ने कहा है किसी को पैनिक / घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सभी लोग सतर्क रहें और अपने घर में ही रहें. प्रशासन द्वारा आवश्यक सामग्रियों की डोर डिलीवरी कराने की व्य्वश्था की गयी है. इस महामारी से निबटने में सभी लोंगो के सहयोग की जरूरत है.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …