डेस्क : ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन की दरभंगा जिला इकाई ने एसएसपी बाबूराम को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
कोरोना कर्मयोद्धा के रूप में सड़को से लेकर हर जगह डटे पुलिस के जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए
मंगलवार को एसएसपी बाबूराम के कार्यालय कक्ष में प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण के नेतृत्व में पहुँचे आइरा के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने इस सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि पुलिस के जवान जो दिन रात ड्यूटी में डटे हैं, उन्हें इस प्रकार का सम्मान हौसला प्रदान करता है। उन्होंने आइरा का धन्यवाद करते हुए आगे भी सहयोग जारी रखने की अपील की और कहा कि पुलिस के जवान आगे भी पूरी तत्परता से डटे रहेंगे। उन्होंने अपने जवानों की तरफ से पुलिस कप्तान के रूप में इस सम्मान को ग्रहण किया है।
इस अवसर आइरा दरभंगा जिलाध्यक्ष भवन मिश्रा, महासचिव संजय कुमार, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार, प्रभास रंजन, फिरोज़ अहमद, अविनाश कुमार, दिलीप झा, विजय सिंह आदि भी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !