दरभंगा : शुक्रवार रात नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर गोलीबारी और पुलिस से हुए मुठभेड़ मामले में 24 घंटे के अंदर आर्म्स सप्लायर समेत 5 अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। शनिवार को प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार विस्तृत जानकारी देते हुए बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की भी बात कही।
mind-diet overweight obese keto-diet anti-obesity-medication how-to-lose-weight-in-7-days gerd-diet dukan-diet low-residue-diet keto-diet-explained- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर दोनों गुट के सदस्यों के बीच गैंगवार होने की सूचना मिली थी जहां विश्वविद्यालय थाना नगर थाना कोतवाली थाना सदर थाना की पुलिस पहुंचकर शास्त्री चौक को घेराबंदी कर ही रही थी उसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाते हुए कुछ लोग दरभंगा स्टेशन की ओर कुछ अपराधी भाग निकले। अपराधी रेलवे स्टेशन पर रखें गटर के पीछे छुपकर पुलिस पर गोली चला रहे थे। मौके पर जीआरपी थाने की पुलिस एवं रेल सुरक्षा बल के जवान भी घेराबंदी कर लिए लेकिन मौका का फायदा उठाकर कुछ अपराधी रेलवे स्टेशन की ओर भागने में सफल रहे।

मौके पर रौशन कुमार जो शहर के दिग्घी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोती झा का पुत्र एवं लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज निवासी सौरभ कुमार जो संजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र हैं गिरफ्तार किया था। सौरभ कुमार इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर दरभंगा में रह रहे हैं। इन दोनों को निशानदेही पर हथियार उपलब्ध कराने वाले फैजान नासिर उर्फ गोलू एवं उसके भाई है फैबाद उर्फ जी साहेब जो नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक निवासी मोहम्मद एन एच नासिर के पुत्र बताए जाते हैं। अन्य गुट के सदस्य रवि पुर्वे पर जो वीवी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी गणेश पूर्वे के पुत्र बताए जाते हैं। रवि पूर्वे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जब छापामारी कर रहे थे तो पुलिस को देखते ही रवि पुर्वे भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

सिटी एसपी ने बताया कि हथियार का सप्लाई फैजान नासिर उर्फ गोलू के द्वारा किया गया था। सिटी एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। कुछ दिन रवि पूर्वे और रौशन कुमार के बीच मारपीट हुआ था। मारपीट में रवि पुर्वे का सर फट गया था जिसको लेकर बदले की भावना से गैंगवार मे घटना को अंजाम देने के लिए दोनों ओर से लोग इकट्ठा हुए थे। सिटी एसपी ने बताया कि इन लोगों को बार-बार सरेंडर करने के लिए पुलिस बोल रहे थे लेकिन आरोपियों के द्वारा लगातार फायरिंग किया जा रहा था। पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई थी जिसमें दो आरोपी को पकड़ा गया था। पुलिस की तरफ से कितने राउंड गोली चली है इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है वहीं अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ गोली चलाई जा रही थी उस दौरान पुलिसकर्मी अपनी जान मोटरसाइकिल को नीचे गिरा कर उसके नीचे छुपकर गोली बाड़ी कर रहे थे।लोगों के पास से दो पिस्टल एक जिंदा कारतूस चार खाली खोखा एवं 1 लाख 26 हजार 500 नकद रुपया जप्त किया गया है। मौके पर सदर एसडीपीओ अनोज कुमार विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह नगर प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !