Breaking News

निश्चय यात्रा :: बोले नीतीश- जीविका की दीदीयों की माँग पर लिया शराबबंदी का फैसला, अब दूसरे राज्य भी अपनाना चाहते हैं शराबबंदी का बिहार माॅडल

picsart_11-16-03-53-57-389x389मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को सुबह करीब 10.30 बजे मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के लौफा पंचायत में पहुंचे. उन्होंने यहां सबसे पहले पंचायत के चार घरों में जाकर शौचालयों का जायजा लिया.

सीएम ने कहा कि शराबबंदी का फैसला जीविका की दीदी लोगों की मांग पर ही लिया गया था. शराबबंदी को लेकर अब दूसरे राज्य भी बिहार मॉडल को अपनाना चाहते हैं.उन्होंने शराबबंदी को और सफल बनाने में उनका सहयोग मांगा है.

उन्होंने इस गांव की निवासी सुदैय देवी, कमली देवी, भगवत यादव और नूनू देवी के घर गये. उनसे बात की और शौचालय निर्माण के बारे में जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने करीब 25 से 30 जीविका सदस्यों के समूह को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीविका सदस्यों की मांग पर ही शराबबंदी लागू की गयी है. इससे राज्य में शांति का माहौल बना है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी पर अब दूसरे राज्य भी बिहार के मॉडल को अपनाना चाहते हैं. उन्होंने शराबबंदी को और सफल बनाने में उनका सहयोग मांगा है. इस दौरान जीविका के सदस्यों ने शराबबंदी के बाद उनके जीवन में आये बदलाव की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सामने कुछ लोगों ने गांव में होने वाले जलजमाव की समस्या को भी उठाया. मुख्यमंत्री ने इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने का भरोसा दिया. इसके बाद वे झंझारपुर के लिए रवाना हो गये. इस यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री आलोक मेहता, मंत्री मदन मोहन झा, तमाम विधायक और कई अधिकारी शामिल रहे.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …