Breaking News

नोटबंदी :: अब ₹ 4000 नहीं ₹ 2000 ही होगा एक्सचेंज, किसान ₹ 25000 और शादी वाले परिवार निकाल सकेंगे 2.5 लाख रुपये

picsart_11-10-02-24-42-384x323सरकार ने नोटबंदी पर किसानों को बड़ी राहत दी। किसान हफ्तेभर में 25 हजार रुपये निकाल सकेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड से भी 25 हजार ले सकते हैं। सभी के खाते KYC (know your customer) के तहत होने चाहिए।
यही नहीं 18 नवंबर से 4500 रुपये की जगह 2000 रुपये ही बदलवाए जा सकते हैं।यह जानकारी आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने दी है। उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों तक पैसा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
इस तरह मंडी कारोबारियों को भी बड़ी राहत दी गई है। वो भी हफ्ते में 50,000 रुपये की निकासी कर पाएंगे। सरकार ने इसके साथ ही सबसे बड़ी राहत उन परिवारों को दी है, जहां शादी होनी है। शादी वाले परिवार 2.5 लाख रुपये निकाल सकते हैं। शादी वाले परिवारों को बैंक को शादी का कार्ड दिखाना होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी (ग्रुप सी) 10 हजार रुपये तक की सैलरी एडवांस निकाल सकते हैं। यह अगले महीने उनके खातों में मैनेज कर दी जाएगी।
आपको बता दें है कि 8 नवंबर की प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। उसके बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर रुपयों के लिए लाइनें लगी हुई हैं। लोग रात में बैंकों के आगे जाकर बैठ जाते हैं ताकि वे खर्च के लिए रुपये निकाल सकें।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …