Breaking News

बिहार:: बीपीएससी की 60-62वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को

112120168557पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 60 से 62वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 12 फरवरी को होगी. यह परीक्षा एक पाली में 12:00 से 2:00 बजे तक होगी। इसमें सामान्य अध्ययन के 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

आयोग के अनुसार 16 पदों के अंतर्गत रिक्तियों की कुल संख्या 642 है। सबसे अधिक 244 रिक्तियां बिहार प्रशासनिक सेवा में हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 15 सितंबर को इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उत्पाद निरीक्षक पद के लिए वेतनमान कॉलम में भूलवश ग्रेड-पे रुपये 4800 दर्ज हो गया था, जिसे 4200 रुपये समझा जाए।

रिक्तियों की संख्या

– बिहार प्रशासनिक सेवा : 244

– बिहार पुलिस सेवा : 30

– वित्त सेवा : 73

– प्रोबेशन पदाधिकारी : 60

– राजस्व अधिकारी : 175

– जिला समादेष्टा : 5

– उत्पाद निरीक्षक : 2

– ग्रामीण विकास पदाधिकारी : 13

– अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी : 3

– नियोजन पदाधिकारी : 3

– बिहार निबंधन सेवा :11

– बिहार श्रम सेवा : 7

– ईख पदाधिकारी : 2

– बिहार निर्वाचन सेवा : 4

– जिला अंकेक्षण पदाधिकारी : 7

– सहायक निबंधक सहयोग समितियां : 3

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …