लखीसराय : केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से आम लोगों को हो रही परेशानी व भागलपुर में दलितों पर पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में जन अधिकार पार्टी (जाप) के संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर मंगलवार को रेल चक्का जाम राज्यव्यापी आंदोलन लखीसराय में पूरी तरह बेअसर रहा। पार्टी आलाकमान के आह्वान को पूरा करने पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव के नेतृत्व में चंद कार्यकर्ता पार्टी का एक झंडा लेकर सुबह 10:10 बजे लखीसराय स्टेशन पर पहुंचे। रेल चक्का जाम आंदोलन करना शुरू ही किया कि रेल पुलिस का तेवर देख नरम पड़ गए। जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी कार्यकर्ता डॉ. रविकर कुमार, विवेक कुमार, मोनू कुमार, अर¨वद कुमार, ¨पटू कुमार, अजीत कुमार सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता डाउन प्लेटफार्म पर पहुंचे। 8184 डाउन दानापुर-टाटा सुपर एक्सप्रेस ट्रेन रुकते ही कार्यकर्ता ट्रेन के इंजन के आगे रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। रेल चक्का जाम करने वालों की संख्या काफी थी। मुश्किल से 10 मिनट भी नहीं हुआ कि रेल पुलिस ने कार्यकर्ताओं को इंजन के आगे से हटा दिया। इसी के साथ रेल चक्का जाम आंदोलन भी खत्म हो गया और ट्रेन भी आगे की ओर बढ़ गई।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !