Breaking News

बिहार :: ठंड से पति की मौत, दाह-संस्कार हेतु सड़क पर मांगनी पड़ी पत्नी को भीख

11282016105339 दरभंगा : जहां एक ओर डिजिटलाइजेशन की तरफ देश बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर वैश्वीकरण के इस युग में एक बेबस पत्नी की पीड़ा आपके मन को झकझोर देगी.जिसे मृत पति के दाह संस्कार के लिए सड़क पर भीख मांगनी पड़ी.लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नाका नंबर छह निवासी ठेला चालक जीतू मंडल (55) की मौत मंगलवार की सुबह ठंड लगने से हो गयी. जीतू की मौत के बाद उसकी पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट गया. उसके पास पति के शव का अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे. पत्नी ने जब देखा कि कोई उपाय नहीं है, तो वह लोगों से सहयोग मांगने निकल पड़ी.

बताया जाता है कि ठेला चालक की पत्नी लोगों की मदद से शव को ठेले पर रख दरभंगा-लहेरियासराय मुख्य मार्ग के नाका छह पर पहुंची. वहां बीच सड़क पर शव लदा ठेला लगा रो-रोकर लोगों से भीख मांगने लगी. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कुछ लोगों का दिल पसीजा, तो पैसा दिया. बाकी लोग मजमा देख कर निकल गये. इस कारण करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद अनामिका देवी नाका छह पर पहुंचीं. उन्होंने कबीर अंत्येष्टि के तहत मृतक की पत्नी को तीन हजार रुपये दिये. पैसा जमा होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा सका. बताया जाता है कि जीतू पत्नी के साथ नाका नंबर छह के समीप किराये के मकान में रहता था.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …