Breaking News

युवा कार्यकर्ता अंकुर गुप्ता के प्रयास से बंद हुए अवैध बूचड़खाने, खुले में मांस बिक्री पर रोक

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों और सड़क किनारे खुले में मांस बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उर्दू बाजार से लेकर करमगंज मुहल्ला स्थित ललित नारायण सड़क किनारे चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद करा दिया है। इस कार्रवाई के पीछे भाजपा के युवा कार्यकर्ता अंकुर गुप्ता के निरंतर प्रयास और जनहित में उठाई गई आवाज को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

गौरतलब है कि युवा नेता अंकुर गुप्ता ने लंबे समय से शहर में खुले में मांस बिक्री और अवैध बूचड़खानों के कारण उत्पन्न हो रही गंदगी, दुर्गंध और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर नगर निगम, जिला प्रशासन और राज्य सरकार के समक्ष लगातार शिकायत और पहल की थी। उन्होंने इस गंभीर विषय को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के समक्ष भी रखा, जिसके बाद इस मुद्दे को सदन में उठाया गया।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके बाद राज्य सरकार ने दरभंगा सहित पूरे बिहार में सड़क किनारे खुले में मांस बिक्री और अवैध बूचड़खानों के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया। सरकार के निर्देश के बाद दरभंगा प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध बूचड़खानों को बंद करा दिया।

 

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अब नगर निगम के वार्ड संख्या–32 स्थित छोटी काजीपुरा मनहरण के पास निर्मित अधिकृत बूचड़खाने में ही मांस की खरीद-बिक्री की अनुमति होगी। इस व्यवस्था से शहर में स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

 

इस कार्रवाई के बाद शहरवासियों में खुशी और संतोष का माहौल है। लोगों ने इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रशासन और सरकार के निर्णय की सराहना की है।

 

Advertisement

 

वहीं, इस पहल के लिए युवा कार्यकर्ता अंकुर गुप्ता को विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक पंजियार, उज्ज्वल सिन्हा, राजीव रंजन, गोलू कुमार सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें मिथिला पाग, चादर, माला और प्रभु श्री राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

 

 

अंकुर गुप्ता ने इस कार्रवाई के लिए बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …