Breaking News

पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में दरभंगा प्रमण्डल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों – दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के अधिकारियों के साथ पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पंचायती राज विभाग से संबंधित प्रमण्डल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई।

 

 

आयुक्त  ने पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पंचायत सरकार भवनों के लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

आयुक्त ने कन्या विवाह मंडप एवं मुक्ति धाम निर्माण कार्यों की भी बारी-बारी से समीक्षा की गई।

उन्होंने निर्देश दिया कि इन योजनाओं के तहत स्वीकृत सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को आवश्यक सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

बैठक में 15वीं वित्त योजना एवं 6वीं वित्त योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि के व्यय, प्रगति एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

 

Advertisement

 

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पर प्राप्त करने के लिए समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, तीनों जिलों के कार्यपालक अभियंता (भवन), कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …