Breaking News

नोटबंदी :: राहुल गांधी ने पूछे पीएम मोदी से 5 सवाल

113120160585450 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से 5 सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवालों की एक सूची अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी की है। उनका सवाल ऐसे समय में सामने आया है जब शनिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। राहुल ने कहा, नोटबंदी की घोषणा के 50 दिन पूरे हो गए हैं, देश इन पांच सवालों पर आपके जवाब का इंतजार कर रहा है।

1. 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद कितना कालाधन जमा हुआ ?

2. नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को क्या घाटा हुआ और कितनी नौकरियां गईं ?

3. नोटबंदी के कारण कितनी मौतें हुईं, कितने मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिला ?

4. नोटबंदी पर पीएम ने किन-किन लोगों से परामर्श किया, विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और आरबीआई की सलाह क्यों नहीं ली गई ?

5. नोटबंदी के 6 महीने पहले किन-किन लोगों ने अपने खातों में 25 लाख से ज्यादा जमा किए ?

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …