Breaking News

राँची:राष्ट्रीय युवा शक्ति,राँची झारखंड* के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 8 जनवरी को पहाड़ी मंदिर परिसर में किया गया।

 

 

fb_img_1483984376664

 

 

 

 

राँची:*राष्ट्रीय युवा शक्ति,राँची झारखंड* के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक *दिनांक 8 जनवरी दिन रविवार को अपराह्न 12 बजे* पहाड़ी मंदिर परिसर में किया गया। सबसे पहले राष्ट्र गान गा कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया।और यह निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी झाँकी,तिरंगा यात्रा, पुरे हर्सोलास के साथ निकाला जायेगा, जिसका नाम मेरा रंग दे बसंती चोला रहेगा। आज हमारा राष्ट्रीय सिर्फ सरकारी कार्यक्रम बन कर रह गयी है, आओ इसे हमलोग हमलोगों की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय पर्व का रूप दें।हम जिस तरह अपने अपने धर्म के पर्व जैसे

होली,दीपावली,रामनवमी,सरहुल,मुहर्रम,ईद,क्रिसमस, लाखों लोग सड़क पर निकल कर जिस हर्सोलाष के साथ मनाते हैं, ठीक उसी हर्सोलाष के साथ जाती, धर्म,समुदाय, से उठकर इस 26 जनवरी को भी लाखों लोग की संख्या में एक जुट होकर इस राष्ट्रीय पर्व को मनाएं और विश्व में राष्ट्रभक्ति की मिसाल कायम करें। तथा राष्ट्रीय युवा शक्ति लोगों से अपील किया कि इस 26 जनवरी और 15 अगस्त को हर व्यक्ति अपने अपने घरों में एक एक राष्ट्र ध्वज लगाएँ तथा एक एक दीप जला कर अपने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दें। जिससे राष्ट्र की अखंडता,संप्रभुता पर जोर दिया जाए और राष्ट्र की राष्ट्रीयता प्रेम जन जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाए ताकि लोगों के प्रति राष्ट्र का प्रेम,तिरंगे की सान की ज्योत हमेशा बनी रहे।

इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

भवदीय
उत्तम यादव
अध्यक्ष
राष्ट्रीय युवा शक्ति
(राँची, झारखंड)
7870102111

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …