Breaking News

उ० प्र० : गरीबों को मिलने वाले सस्ते अनाज की घटतौली।

p18_rashan-mafia-640x426लखनऊ : कोटेदार गरीबों को मिलने वाले सस्ते अनाज की घटतौली व् कालाबाजारी कर रहे हैं। इसका खुलासा रेंडम आधार पर चिन्हित दुकानों की जांच रिपोर्ट में हुआ है। कोटेदार गरीबों का अनाज हजम कर जेबे भर रहे हैं। वही गरीब दुकानों के चक्कर काट परेशानी उठा रहे हैं 8 में से तीन जोन की जांच में आधा दर्जन कोटेदारों के यहां घटतौली अनियमित वितरण चौक हसनगंज वजीरगंज गोमती नगर इलाके की दुकानों की रिपोर्ट तैयार हुई है चौक में कोटेदार परचून की दुकान भी चलाते पाए गए हैं दो कोटेदार का व्यवहार खराब होने और घटतौली संबंधी शिकायतों की भी पुष्टि हुई है।इलाके की दुकानों की रिपोर्ट तैयार हुई है ।चौक में कोटेदार परचून की दुकान भी चलाते पाए गए हैं। गोमती नगर की इस्माइल गंज की एक कोटेदार  का व्यवहार खराब होने और घटतौली   और आवंटित राशन में से केवल एक अनाज का ही वितरण संबंधी  स्थानीय लोगों की शिकायतों की हुई पुष्टि हुई है। हसनगंज की जांच में सामने आया कि ज्यादातर कोटेदार आवंटित राशन में से केवल एक अनाज का ही वितरण करते हैं। अनाज की दर का भी कोई बोर्ड नहीं लगा रखा है। वजीरगंज इलाके में दुकानों का संचालन मनमर्जी से होता है। डीएसओ संतोष विक्रम साही ने कहा की जांच के दायरे में चिन्हित 8 जोन की राशन दुकानों की रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी कोटेदारों की लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही शुरु होगी।

 

 

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …