Breaking News

लखनऊ : चोरी करते रंगेहाथ दबोचे गए चोर।

th-1437861813लखनऊ : राजधानी के हसनगंज थानाक्षेत्र मे ताबड़तोड़ चोरी की वरदातों को अंजाम देने वाले चोरों के गिरोह को क्षेत्रीय निवासियों ने रंगे हाथ चोरी करते समय धर दबोचा । स्थानीय निवासियों ने चोरों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। हसनगंज प्रभारी के अनुसार चोरों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात थानाक्षेत्र के त्रिवेणी नगर क्षेत्र में चोरों के गिरोह के पांच सदस्य एक घर में चोरी कर रहे थे।तभी घरवालों ने खटपट की आवाज सुनी और शोर मचाकर सभी को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसकी लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को हिरासत में लिया। इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तीन चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने दो चोरों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का काफी सामान, ई-रिक्शों की बैटरियां सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

 

 

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …