Breaking News

उ०प्र० :: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बख्शी का तालाब में विशाल जनसभा को किया संबोधित।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की भी हुकूमत देखी है। सपा-बसपा को भी आपने देख लिया। भाजपा की भी हुकूमत आपने देखी है। जब कांग्रेस सरकार केंद्र में थी तो कितने गंभीर आरोप लगे थे कि सरकार के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। सपा और बसपा के नेताओं पर भी यह आरोप लगे। फिर भी वो वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीतिक नहीं की जानी चाहिए। आंखों में आंखें डालकर राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा-बसपा की फैलाई कीचड़ में कमल खिलेगा।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले अगर इतने ही मजबूत थे तो जिस कांग्रेस का जिंदगी भर मुलायम सिंह ने विरोध कर समाजवादी पार्टी खड़ी की। आज उसी पार्टी से गठबंधन कर लिया। मुलायम सिंह को भी कुछ नहीं समझा। राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि इस नौजवान कांग्रेस नेता को क्या हो गया। चार पांच महीने पहले खाट सभा कर रहे थे। खाट सोने के लिए होती है। सभा करने के लिए नहीं होती। जब ये देखा कि चुनाव अकेले पार नहीं कर पाएंगे तो साइकिल के पीछे बैठ गए।
जनता से वायदे करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर चार से छह महीने के अंदर प्रदेश के किसानों का फसली ऋण माफ कर दिया जाएगा। लड़कियों के लिए बीए तक की शिक्षा मुफ्त होगी। वहीं लड़कों के लिए कक्षा 12 तक की शिक्षा मुफ्त और अगर 12वीं में 50 प्रतिशत अंक आ जाते हैं तो इनकी भी बीए तक की शिक्षा मुफ्त होगी। उन्होंने शिक्षा की बदहाली पर कहा कि नक़ल से अकल नहीं आती बल्कि शक्ल बिगड़ जाती है।
राजनाथ सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने नोटबंदी को जनहित में लिया गया फैसला बताया। साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक की भी तारीफ की। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए राजनाथ ने कहा कि भारत किसी देश को छेड़ेगा नहीं लेकिन अगर भारत को छेड़ा जाएगा तो उसे छोड़ेगा नही।
       इस जनसभा में बख़्शी का तालाब क्षेत्र के साँसद कौसल किशोर व कई पूर्व नेता व सभी क्षेत्र के बीजेपी कर्ता
व हजारों की तादात में सभी गांवो के लोग जनसभा में पहुँचे।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …