Breaking News

उ०प्र० :: 12 घंटे मे दबोचे गए कोतवाल के फुफेरे भाई के हत्यारोपी.

2

लखनऊ (राज प्रताप सिंह)  ::  बुधवार शाम को मामूली विवाद के दौरान राजधानी मे तैनात एक कोतवाल के फुफेरे भाई को बेसबाल के डंडे व चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी थी । राजधानी पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुये हत्यारोपियों को महज 12 घंटे मे धर दबोचा । पुलिस आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओ मे मुकदमा दर्ज जेल भेजने की तैयारी मे लगी हुई है ।
क्या था पूरा मामला ?
मूल रूप से जनपद देवरिया के लार निवासी राहुलधर द्रवेदी राजधानी के मड़ियाव थानाक्षेत्र मे रहते हुये एक शराब की दुकान मे काम करता था । बुधवार शाम राहुल अपने दो दोस्त क्रमशः आजमगढ़ निवासी आनंद यादव व बाराबंकी निवासी सूरज के साथ गाजीपुर थानाक्षेत्र के सर्वोदय नगर मे बेसबाल मैच देखने गया । कुछ देर बाद सर्वोदय नगर निवासी फैसल व कमरानभी मैच  देखने पहुंचे । बताया जाता है की कामरान व फैसल शराब के नशे मे धुत्त थे व बाइक से धूल उड़ाते हुये मैदान मे पहुंचे । धूल से राहुल व उसके दोस्तों के कपड़े गंदे हो गए जिस बवात राहुल ने टिपड्डी किया । नशे मे चूर दोनों आरोपियों ने राहुल पर हमला कर दिया । आरोपियों ने बेसबाल के डंडे से राहुल पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे राहुल अचेत होकर घटना स्थल पर गिर गया । आरोपियों ने इसके वावजूद भी घायल राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया ।
चंद घंटे मे आरोपियों को दबोचा
कोतवाल के फुफेरे भाई की हत्या से राजधानी मे सनसनी फ़ैल गयी । स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत मे आई ताबड़तोड़ दबिस देकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा । पुलिस ने हत्यारोपी कामरान व फैसल को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है ।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …