Breaking News

उ०प्र० :: सिपाही करता था यौन शोषण , सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज़

3लखनऊ(राज प्रताप सिंह) राजधानी मे कुछ खाकीधारी पूरे विभाग पर कलंक लगाने का काम का कर रहे है । ऐसा ही एक मामला लखनऊ मे देखने को मिला जहाँ एक युवती ने एक सिपाही के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के साथ गर्भपात कराने का आरोप लगाया है । सीओ गाजीपुर के आदेशानुसार गाजीपुर थाना मे मुकदमा दर्ज़ किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीभीत में तैनात कांस्टेबल अजीम खान पर इंदिरानगर निवासिनी पलक (काल्पनिक नाम) नामक युवती  ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण व गर्भपात कराने का कराने का आरोप लगाया है। पलक ने बताया की आरोपी पहले उसे प्रेमजाल मे फसाया व शारीरिक संबद्ध बनाया , गर्भवती होने पर जबरन उसका गर्भपात भी कराया । साथ कुछ दिनों व उसे छोड़ उसकी सहेली को भी अपने प्रेमजाल मे फसाया । पीडि़ता ने पुलिस सीओ गाजीपुर को अपनी आपबीती सुनाई जिनके आदेशानुसार गाजीपुर थाने में आरोपित कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
घटनाक्रम
इन्दिरानगर क्षेत्रनिवासी  एक मकैनिक की गोमतीनगर थाने में तैनात एक दरोगा से कामकाज को लेकर करीबियां हैं।
मकैनिक ने दरोगा से अपनी बेटी की शादी कराने की बात कही तो दारोगा ने पीलीभीत में तैनात कांस्टेबल मुरादाबाद निवासी अजीम खान के बारे में बताया। रिश्ते की बात आगे बढ़ी और दोनों परिवारों में करीबियां हो गईं। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद अजीम से उसकी बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि अक्सर अजीम उससे मिलने लखनऊ आता था। इस दौरान उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। युवती गर्भवती हो गई तो अभी शादी न होने का हवाला देकर गर्भपात करा दिया। कांस्टेबल अजीम के कारनामों की जानकारी पीडि़ता ने पहले गाजीपुर थाने में दी। वहां सुनवाई नहीं हुई तो उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों को आपबीती सुनाई। मंगलवार को सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी से मिलकर उसने शिकायत की।सीओ गाजीपुर ने आरोपित कांस्टेबल अजीम के खिलाफ  गाजीपुर थाने की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। सीओ दिनेश पुरी के मुताबिक युवती की तहरीर पर आरोपित कांस्टेबल के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …