Breaking News

विदेश में नौकरी के नाम पे ठगी, सगे भाई से ठगे 8 लाख

विदेश में नौकरी के नाम पे ठगी, सगे भाई से ठगे 8 लाख

(लखनऊ-उमेश सैनी:) :खाड़ी देश में नौकरी दिलाने का झांसा दे ट्रेवल एजेंसी संचालक ने सगे भाइयों से आठ लाख रुपए ऐंठ लिए। नौकरी नहीं लगने पर रुपए लौटाने को कहा तो आरोपी उन्हें धमकाने लगे। पीड़ित ने वजीरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रयागराज सैदाबाद निवासी मो. हलीम परिवार के साथ रहते हें। कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात हुसैनी ट्रेवल एजेंसी संचालक नायाब अहमद व आफताब से हुई थी। हलीम को नायाब ने बताया कि वह कई लोगों की विदेश में नौकरी लगवा चुका है। झांसे में फंस कर हलीम ने भाई सलीम व जावेद के लिए बात की। जिस पर आठ लाख रुपए की डिमांड की गई।

हलीम ने 5.50 लाख रुपए बैंक व 2.50 लाख रुपए नकद दिए थे। पर, सलीम व जावेद की नौकरी नहीं लगी। उन्होंने आरोपितों से रुपए लौटाने को कहा तो वह लोग टाल मटोल करने लगे। इंस्पेक्टर वजीरगंज पंकज सिंह ने बताया कि नायाब अहमद व आफताब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पढ़ें यह भी खबर

पत्नी से तंग आकर व्यापारी ने किया खुदकुशी का प्रयास

ससुराल पहुंचे युवक की जमकर धुनाई, पाँच पर प्राथमिकी

भाजपा राज में खुलकर चल रही जाति की राजनीति : अखिलेश

गोलियों की तर तर आहट से सहमा दरभंगा, गोलीबारी में ठेकेदार की मौत

घर के सामने दारू पीने से मना किया तो युवक को मारी गोली।

उत्तर प्रदेश महोत्सव 2019 का पोस्टर लांच।

बाल चौपाल द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को किया क्या पुरस्कृत

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *