Breaking News

किशोरी को बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप 5 पर मुकदमा दर्ज

किशोरी को बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप 5 पर मुकदमा दर्ज

-घर के पास से कार सवारों ने असलहे के बल पर किया था अपहरण

-सण्डीला में दो जगह पर बंधक बना कर किया गैंगरेप

-खौफ में छोड़ा घर, वापस लौटने पर फिर हुई दरिंदगी

-दो महीने बाद मलिहाबाद पुलिस ने पांच लोगों पर लिखा मुकदमा

 

(लखनऊ-ब्रजेश कुमार):  में घर का सामान लेने जा रही किशोरी (16) को असलहे से लैस कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। सण्डीला ले जाकर उसके साथ कई दिनों तक गैंगरेप किया। विरोध करने पर तेजाब डाल कर चेहरा जलाने की धमकी दी। किसी तरह से घर लौटी किशोरी ने परिवार को आपबीती बताई। दबंगों के खौफ के चलते किशोरी को उसकी बहन के घर भेज दिया गया। दो महीने बाद वह घर वापस लौटी तो दोबारा से आरोपितों ने उसके साथ दुराचार किया। सब्र का बांध टूटने पर किशोरी पिता संग मलिहाबाद कोतवाली पहुंची और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

दो महीने तक खौफ में गुजारे दिनकिशोरी के मुताबिक घटना 20 अक्टूबर की है। वह सामान लेने के लिए जा रही थी। तभी मुनेश ने उसे कार में घसीट लिया। विरोध करने पर असलहा तानते हुए गोली मारने की धमकी दी। कार में मुनेश के साथी राहुल व कन्हैया पहले से मौजूद थे। आरोप है कि अपहरण करने के बाद उसे सण्डीला मोहल्ला बेगमगंज स्थित कन्हैया के घर ले जाया गया। जहां पर मुनेश, राहुल व कन्हैया ने दो दिन तक बंधक बना कर उसका गैंगरेप किया। इसके बाद मुनेश उसे लेकर सराय गांव निवासी अपने फूफा प्रकाश के घर पहुंचा।

आरोप है कि सराय गांव में भी उसे बंधक बना कर रेप किया गया। तेजाब डाल कर जला देंगे चेहरासण्डीला में बंधक बना कर रखी गई किशोरी ने कई बार विरोध करने का प्रयास किया। इस पर मुनेश, राहुल व कन्हैया ने बेल्टों से उसकी बेतहासा पिटाई की। जिसके कारण किशोरी के शरीर पर गहरे जख्म बन गए। पांच दिनों के बाद किशोरी किसी तरह से घर पहुंची। आरोप है कि मुनेश ने उसे धमकाया था कि अगर किसी को वारदात के बारे में बताया तो तेजाब डाल कर तुम्हारा चेहरा जला दूंगा। जिन्दगी नर्क बन जाएगी।

खौफ में छोड़ा घर, लौटने पर फिर किया बलात्कारघर लौटने के बाद किशोरी से परिवार वालों ने पूछताछ की। तो वह फफक पड़ी। मुनेश, राहुल व कन्हैया के बारे में बताया। दबंगों के खौफ के कारण परिवार भी हिम्मत नहीं हुटा सका। नतीजन किशोरी को उसकी बहन के घर भेज दिया गया।

दो महीने तक बहन के घर रहने के बाद किशोरी गांव वापस लौटी। आरोप है कि किशोरी के आने की भनक लगते ही मुनेश व राहुल उसका पीछा करने लगे। 14 दिसम्बर को वह शौच के लिए जा रही थी। तभी पहले से घात लगा कर बैठे आरोपी किशोरी को खेत में घसीट ले गए।

जहां उसके साथ दोबारा से गैंगरेप किया गया। एसएसपी की फटकार पर लिखा मुकदमागांव लौटते ही दबंगों का कहर टूटने से युवती के सब्र जवाब दे गया। पिता के साथ वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मलिहाबाद कोतवाली पहुंची। पर, एफआईआर नहीं लिखी गई। बेबस होकर किशोरी को साथ लेकर पिता घर लौट आया। इस बीच परिवार ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिल कर शिकायत की।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी ने मलिहाबाद पुलिस को मुकदमा लिख कर आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। इंस्पेक्टर मलिहाबाद मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें यह भी खबर

विदेश में नौकरी के नाम पे ठगी, सगे भाई से ठगे 8 लाख

पत्नी से तंग आकर व्यापारी ने किया खुदकुशी का प्रयास

ससुराल पहुंचे युवक की जमकर धुनाई, पाँच पर प्राथमिकी

भाजपा राज में खुलकर चल रही जाति की राजनीति : अखिलेश

गोलियों की तर तर आहट से सहमा दरभंगा, गोलीबारी में ठेकेदार की मौत

घर के सामने दारू पीने से मना किया तो युवक को मारी गोली।

उत्तर प्रदेश महोत्सव 2019 का पोस्टर लांच।

बाल चौपाल द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को किया क्या पुरस्कृत

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *