Breaking News

बिहार :: प्रधानाचार्य सहित 8 शिक्षाकर्मी निलंबित

प्रधानाचार्य सहित 8 शिक्षाकर्मी निलंबित

कुलपति के निरीक्षण में न तो शिक्षक मिले न छात्र, लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : कुलपति

(विजय सिंहा-दरभंगा) : दरभंगा-कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने आज धर्म समाज संस्कृत कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा समेत 8 कर्मियों को निलबिंत कर दिया है। निलंबित होने वालों में पांच शिक्षक व तीन शिक्षकेतर कर्मी शामिल हैं। कुलपति के औचक निरीक्षण में कॉलेज से ये सभी अनुपस्थित थे। प्रधानाचार्य कक्ष में ताला झूल रहा था और परिसर में एक भी छात्र मौजूद नहीं था। मात्र सह प्राचार्य डॉ. भगवन्नारायन मिश्र व आदेशपाल संजय कुमार यादव ही कॉलेज में उपस्थित थे। कुलपति प्रो. झा ने इस स्थिति को काफी गंभीरता से लेते हुए कर्तव्यहीनता के आरोप में सभी पर निलंबन की कार्रवाई की है। उक्त जानकारी देते हुए जनसम्पर्क पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि निलंबन अवधि में अभी आरोपी कर्मी अध्यापन कार्यों को तो करेंगे, लेकिन प्रशासनिक कार्यों से सभी को वंचित कर दिया गया है। साथ ही सह प्राचार्य डॉ. मिश्र को प्रधानाचार्य का प्रभार देने का आदेश भी कुलपति ने दे दिया है। विभागीय कारवाई के सम्पादन के लिए एक जांच कमिटी भी गठित करने का आदेश दिया गया है। बताया गया कि अवकाश के बाद नए साल के दूसरे दिन बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे जब कुलपति उक्त कॉलेज पहुंचे, तो प्रधानाचार्य डॉ. शर्मा समेत कुल 8 कर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मियों में शिक्षक डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. दिनेश ओझा, डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. लोकेश कुमार झा, डॉ. कांतेश कुमार के अलावा शिक्षकेतर कर्मी वीरेंद्र कुमार पांडे, लोकेशनाथ मिश्र व संतोष कुमार राय शामिल हैं। बता दें कि मुख्यालय पहुंचते ही कुलपति प्रो. झा ने कुलसचिव नवीन कुमार को उक्त आशय का कार्यालय आदेश निर्गत करने को कहा। इसी क्रम में कुलपति ने कहा कि शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यो में लापरवाही व शिथिलता एकदम बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने आगे भी इस तरह की कारवाई का संकेत दिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *