Breaking News

बिहार :: दरभंगा में बढ़ते क्राइम को लेकर आईजी पंकज दराद से मिला शिष्टमंडल

दरभंगा : जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर मानव अधिकार युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक संरक्षण प्रकोष्ठ बिहार के मनोज कुमार ने शिष्टमंडल के साथ मिलकर दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज दराद से दरभंगा के अंदर आए दिन हो रही गोलीबारी एवं चाकूबाजी से हो रहे हत्या को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। 

उन्होंने आईजी से कहा कि अब चौथे स्तंभ पर भी खुलेआम हत्या किए जाने की बात वायरल हो रही है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ अब पत्रकार भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जो मानव अधिकार का हनन है। अपराधी खुलेआम संविधान एवं कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। उचित कदम उठाकर इस पर त्वरित कारवाई की जाए। इस मौके पर आईजी पंकज दराद ने कहा कि जिले में घट रही घटना शर्मनाक है और इसको लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह तत्पर है और जल्दी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पत्रकार को मिले धमकी का भी उद्भेदन करते हुए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ बृजमोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सामाजिक रंजीत कुमार, प्रदेश सचिव राम कुमार यादव, जिला कानूनी सलाहकार उदय लाल देव, जिला सचिव सुनील भारती, जिला मीडिया प्रभारी प्रभास रंजन आदि शामिल थे।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *