Breaking News

बिहार :: चनौर पंचायत में खुला आरटीपीएस काउंटर, सुविधाएं जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप।

(दरभंगा-विजय सिन्हा) : मनीगाछी/ दरभंगा –बुधवार को चनौर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउन्टर का उद्धाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय, अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार चौपाल, मुखिया मदन कुमार यादव ने किया। सरकार की ओर से आम सुविधा को लेकर लोगों की मूलभूत आवश्यकता आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दाखिल खारिज, डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर कर परिवार तथा आधार पंजीकरण की सुविधा का निवारण सरकार भवन के काउन्टर से किया जाएगा। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि राधोपुर दक्षिणी, जगदीशपुर, गंगौली कनकपुर शेष बचे तीन सरकार भवन को भी शीघ्र आरटीपीएस का उद्घाटन कर चालू कर दिया जाएगा।जिससे आम लोगों को प्रखण्ड की भागदौड़ के साथ ही बिचौलियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। उन्होने कहा कि रोस्टर के हिसाब से सभी पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मियों की समन्वय बैठक सरकार भवन में ही की जाएगी तथा पंचायत के कार्यों की प्रगति की समीक्षा समय समय पर भी की जाएगी। दूसरी ओर आरटीपीएस काउन्टर के उद्घाटन के बाद पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी की पहली बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक मेें सात निश्चय सहित अन्य योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इससे जुड़े सभी कर्मियो की सख्त दिशा-निर्देश दी गई कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य नही किये जाने पर कारवाई करने की बात कही।मौके पर सरपंच वीरेन्द्र यादव, न्याय मित्र बेबी सरोज, पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार मिश्र, पंचायत कार्यपालक सहायक कुर्बान अली, विकास मित्र बब्लू सदाय, किसान सलाहकार प्रमोद कुमार सिंह, जीपीएस फहीम असलम, रोजगार सेवक संजय कुमार पासवान, बीपीएम कमलेश कुमार, शंकर कुमार मंडल, राजीव कुमार, बीरेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *