Breaking News

बिहार :: आशा-ममता कर्मी गई भूख हड़ताल पर, सरकार के अड़ियल रवैये से है परेशान

दरभंगा : बिहार राज्य आशा कोरियर कार्यकर्ता संघ के बैनर तले आशा-ममता आज से भूख हड़ताल पर चली गई है। गौरतलब हो कि एक दिसम्बर से आशा-ममता कार्यकर्ता 12 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद बुधवार को सभी आशा-ममता कर्मी प्रखण्ड संघ अध्यक्ष समुद्री देवी के अध्यक्षता में भूख हड़ताल पर बैठी। आशा-ममता कार्यकर्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समक्ष धरना प्रदर्शन कर वर्तमान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि एक तरफ महिला हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार के राज में कार्यरत सभी ग्रामीण स्वास्थ्य महिला कर्मियो के साथ नाइंसाफी कर रही है। 

सभी आशा-ममता कर्मी ने कहा कि सरकार के तरफ से जब तक कोई निर्णय नही मिलता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। आखिर सरकार इन आशा-ममता की मांग पर विचार क्यो नही कर रही है? चुप रहने से क्या सभी आशा-ममता की समस्या का समाधान हो जाएगा।सरकार इसी तरह से चुप रहेगी तो आने वाले चुनाव में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ये सभी भली भांति जानते है? अब देखना यह है कि सरकार कब तक चुप रहती है।मौके पर जिलाध्यक्ष रामाकांत यादव, जया रानी, बबीता देवी, सावित्री देवी, ललिता देवी, सुनैना देवी, रेखा देवी, पुनम देवी, खुर्शीदा खातुन, नीलम देवी सहित सभी आशा-ममता उपस्थित थी।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *