Breaking News

बिहार :: स्वीकृत योजनाओं को लटका रही है केन्द्र सरकार, दरभंगा सांसद कीर्ति झा आजाद का आरोप

दरभंगा : भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने आज केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार दरभंगा के स्वीकृत योजनाओं को लटका रही है। सांसद श्री आजाद ने आज लिखित वक्तव्य जारी कर कहा है कि आईटी पार्क, तारामंडल, हराही-दिग्घी-गंगासागर तालाब के सौन्दर्यकरण की योजनाओं को ठंढे बस्ते में डालना मेरे इन आरोपों को प्रमाणित करता है। उन्होंने 15वीं और 16वीं लोकसभा का जिक्र करते हुए कहा कि 15वीं लोकसभा में मिथिला के रामायणकाल के महत्वपूर्ण स्थलों के विकास हेतु लोकसभा में भारत सरकार तत्कालीन पर्यटन मंत्री से वार्ता के बाद राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजवाये गये थे। 

जिसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी आर. लक्ष्मणन के कार्यकाल में गौतमकुंड और अहल्यास्थान में विकास कार्य आरंभ हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि रामायण सर्किट अंतर्गत विकास को नई योजना नहीं, जिसका उल्लेख मौजूदा सरकार कर रही है। रामायणकाल से जुड़े स्थलों का चरणबद्ध क्रम में विकास होना था, जो नहीं हुआ। वहीं 16वीं लोकसभा में तत्कालीन मंत्री महेश शर्मा ने सदन में विश्वास दिलाया था कि रामायण सर्किट में मिथिला में विद्यमान स्थलों का विकास पर्यटन की दृष्टि से व्यापक रूप से होगा। सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार गठन से आज तक इसकी राशि नहीं दी जा सकी। उन्होंने कहा कि केन्द्र से हमेशा दरभंगा, मिथिला के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लाया गया। परंतु राज्य सरकार के कार्य पद्धति के कारण सब अधर में है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *