Breaking News

बिहार :: लालू के लाल तेजप्रताप आरजेडी के लालटेन को करेंगे हाईटेक, अब लालटेन में एलइडी बल्ब

डेस्क : किरोसीन से जगमगाता आरजेडी के चुनाव चिह्न ‘लालटेन’ अब एलईडी बल्ब से रोशन होगा. तेजप्रताप यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बदलते वक्त के साथ हमें बदलना होगा. लिहाजा हमने तय किया है कि हमारे लालटेन में एलईडी बल्ब लगाया जाएगा. 

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव की राजनीतिक सक्रियता इन दिनों काफी बढ़ गयी है. पार्टी को वह अपने तरीके से चलाने को लेकर संकेत भी दे रहे हैं. पहले वह पार्टी को संभालने की बात भी कह चुके हैं.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह पार्टी को भी आधुनिक बनायेंगे. इसके तहत पार्टी के सिंबल लालटेन को भी आधुनिक बनाने के लिए उसमें केरोसिन तेल की जगह एलईडी बल्ब लगायेंगे. उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को वह 15 लाख लोगों को एलईडी बल्ब भी देंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में वह अपने उम्मीदवार भी उतारेंगे.

इसके लिए आवश्यक हुआ तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से भी बात करेंगे. तेज प्रताप ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में कानून की स्थिति खराब है. उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच में रहते हैं.

उनको कहीं आने-जाने में अब काफी डर लगने लगा है. पता नहीं कब कौन किसे मार दे ? यह भी आशंका जतायी कि उनके जनता दरबार में आकर कोई बम न फेंक दे. इसे देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *