Breaking News

बिहार :: दरभंगा की दीक्षा श्रीवास्तव को दोहरी सफलता, ग्रामीण बैंक में क्लर्क और पीओ के लिए हुई चयनित

डेस्क : बिहार के दरभंगा जिले के बाकरगंज लहेरियासराय पुरानी मच्छहटा निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव की पुत्री दीक्षा श्रीवास्तव ने प्रथम प्रयास में ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की परीक्षा में दोहरी सफलता प्राप्त की है। दीक्षा प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए भी चुनी गई है। क्लर्क श्रेणी के लिए भी उसका चयन किया गया है। गृहिणी रूपम श्रीवास्तव की पुत्री दीक्षा आम छात्राओं से अलग है। 

उसने अपनी प्राथमिक से लेकर स्नातक स्तर तक की शिक्षा सरकारी संस्थाओं से प्राप्त की। दीक्षा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में भी बेहतर शिक्षा होती है। छठी क्लास से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उसने लहेरियासराय के एलआर ग‌र्ल्स हाई स्कूल से प्राप्त की। मैट्रिक में भी उसे प्रथम श्रेणी प्राप्त हुआ और इंटरमीडिएट में भी प्रथम श्रेणी से पास की। गणित प्रतिष्ठा की परीक्षा उसने एमके कॉलेज से पास किया। उसे विश्वास नहीं था कि प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए वह परीक्षा पास कर सकेगी।

इसलिए उसने कलर्क श्रेणी की परीक्षा भी दी थी। दोनों परीक्षाओं में शानदार अंक के साथ दीक्षा को सफलता मिली है। दीक्षा की सफलता से पूरे मोहल्ले में उत्साह है। लोग उसके माता पिता को बधाई दे रहे हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *