Breaking News

बिहार :: बारात से घर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, एक की हालत गंभीर

दरभंगा : रविवार की देर रात बारात से घर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। दुर्घटना बेनीपुर थानाक्षेत्र के अंबेदकर चौक के पास की है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन युवक किसी बारात से घर वापस लौट रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए। तीनों को कुचलने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस जीप के जवानों की नजर पड़ी तो उन्होंने शव को उठाया और घायल को डीएमसीएच में भर्ती करा दिया। मृतकों के नाम चंदन और रामगुलाम है और घायल का नाम मनोज है । स्थानीय लोगों ने बेनीपुर अंबेदकर चौक के निकट सड़क जाम कर टायर जलाकर नारेबाजी की । बेनीपुर के सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज चल रहा है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …