Breaking News

लुधियाना::लंबे इंतजार के बाद बनी गलियां उसमें भी निगम का गड़बड़ घोटाला।

 

लुधियाना(रमन शर्मा):जनता की गाढ़ी कमाई से लिए गए टैक्स से प्रशासन और अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिल कर कैसे खिलवाड़ करते है इसका एक ताज़ा उदाहरण गली नम्बर 4 जी टी बी नगर मुंडिया कलां मे देखने को मिल रहा है। चुनाव से पहले सरकार ने इस इलाके के विकास के लिए करोड़ों रूपये की घोषणाएं की थी। जिसमें इलाके के सीवर, जल प्रबंध, और पक्की गलियों का निर्माण शामिल था। इन गलियों में से चार नम्बर गली को बने अभी पंद्रह दिन भी नही बीते की गली बीच में से बैठनी भी शुरू हो चुकी है। दी हुई फोटो में आप देख सकते है कि कैसे गलियों मे टाइलों के नीचे से मिट्टी बैठ चुकी है और टाइलें हवा मे लटक रही है कई जगह से टाइलें बीच में से बैठनी भी शुरू हो गई है जो की ठेकेदार और अधिकारियों कि पोल खोलने के लिए जीते जागते सबूत है। सीमेंट की जगह खाली रेत से साइड की टाइलों को खड़ा करने की कोशिस हुई है जो लगने के 6-7 दिन बाद ही गिरनी शुरू हो चुकी है। प्रशाशन से इस गली के निवासियों का आह्वान है कि अपनी कुम्भकर्णी नींद से जाग कर मौके का मुआयना करे व दोषी कर्मचारी/अधिकारियो की लापरवाही को नजरअंदाज न करे और उचित कार्यवाही करे। ताकि जनता से इकठ्ठे किये गए टैक्सो का उचित इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।।

वर्शन(परवीन सिंगला, एक्स.एन.)  : संबंधित अधिकारियों से बात करके आ रही समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …