Breaking News

बिहार :: होली से पहले बारिश की संभावना, तेज हवा भी चलने का अनुमान- मौसम विभाग

उ.सं.डेस्क : उत्तर बिहार में होली से पहले बारिश के आसार हैं। गुरुवार रात से बादल छाने का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 10 से 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।

राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से उत्तर बिहार में बारिश के आसार बने हैं। होली से पहले बारिश होने से अधिकांश चीजों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने बादल के गरजने और तेज हवा भी चलने का अनुमान जताया है। इससे रबी फसल व आम-लीची के मंजर को भी नुकसान पहुंच सकता है। 10 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की बात मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं। तापमान में हल्की वृद्धि : बुधवार को तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। यह मंगलवार और बुधवार को 29.2 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा। यह मंगलवार और बुधवार को 10 डिग्री था। इस सप्ताह तक इसमें और वृद्धि होने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने जताया है।

Check Also

पुलिस सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय को मिलेगा नव अंशिका सर्वश्री सम्मान

उन्नाव । नव अंशिका फाउंडेशन द्वारा 29 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाले ” …

टीम स्वर्णिम की तरफ से होली की शुभकामना…

देश विदेश के 5 करोड़ पाठकों एवं दर्शकों का सबसे विश्वसनीय एवं सटीक खबरों को …

बिहार में NDA के जदयू प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, देखें किनको कहां से टिकट…

डेस्क। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में शामिल प्रमुख घटक दल जेडीयू …